फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- शमसाबाद, संवाददाता। बड़े भाई के गम में छोटे ने शनिवार की सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कमरे में घुस गया था और अंदर से कुंडी बंद कर ली थी। जंगला तोड़कर परिजनों ने उसे उतारा लेकिन इस बीच सांसे थम गयी थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया। मोहल्ला दारूद गिरा निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर ने घर में बने कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर छत के कुंडे में मफलर से फांसी का फंदा डाल लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। छोटे भाई जसवीर ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे के बाद सत्यवीर कमरे में चला गया था। काफी देर तक आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जंगला तोड़कर दरवाजा खोला। अंदर सत्यवीर फांस...