चित्रकूट, फरवरी 19 -- राजापुर, संवाददाता। अपर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अमरपाल सिंह ने गुरुवार को तहसील एवं नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव के साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सबसे पहले नगर पंचायत परिसर में स्थापित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। नगर पंचायत कार्यालय में निरीक्षण दौरान अभिलेखों, सेवा पुस्तिकाओं एवं लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। अभिलेखों का अवलोकन कर अभिलेख संधारण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। ईओ को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की सर्विस बुक शीघ्र दुरुस्त कराएं। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की प्रशासनिक जटिलता उत्पन्न न हो। संग्रह कार्यालय में राजस्व वसूली की जानकारी ली। कहा कि 10 बड़े बकाएदारो...