ललितपुर, जनवरी 9 -- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सोनाली जैन ने विभागीय सभागार में टैक्स विभाग के अफसरों संग बैठक करके गृहकर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ नोटिस जारी करके उनसे बकाया धनराशि वसूल की जाए। वहीं वार्डों में शिविर भी लगाए जाएं। समीक्षा बैठक में अध्यक्ष ने निर्देशों दिए कि गृहकर के सभी बिल समय से बांट दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वार्डों में कैम्प लगाकर वसूली सुनिश्चित करें और जो भी बड़े-बड़े बकायेदार हैं, उनकी सूची तैयार करके नोटिस जारी करें। नपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रतिदिन वितरित किये गये बिल और वसूली से उनको अवगत कराते रहें। कर निर्धारण अधिकारी एवं कर अधीक्षक हर हाल में 31 मार्च के अंदर लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करें। उ जो भी कर्मचारी कार्य में लापरवाही करते मिला तो उनके विरूद्ध वि...