अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- सैदापुर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के कटघर मूसा गांव के कांदीपुर शिव मंदिर मोड़ से बड़ेपुर को जोड़ने वाले पिच मार्ग की स्थिति बदहाल हो चुकी है। सड़क की मौजूदा हालत यह है कि जगह जगह गड्ढा होने के साथ ही गिट्टियां बाहर आ गई हैं। ऐसे में इस पर सुचारु आवागमन करना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। उक्त गिट्टियों में फंसकर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर भी जाते हैं। स्थानीय ग्रामीण किसान अजीत चौरसिया ने बताया कि इसकी कई बार शिकायतें की गई मगर जिम्मेदारों को सड़क की मरम्मत कराने की सुध नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...