अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 04 जोगीपुर गांव में गुरुवार देर रात्रि पति के साथ घर में सोई 20 वर्षीय विवाहिता को पति के सामने गोली मार कर जख्मी करने की घटना करवाने का आरोप सगी मां पर ही लग रहा है। इस मामले में फारबिसगंज प्रखंड के गढ़हा निवासी सकलदेव मंडल की पहली पुत्री प्रियंका देवी की शादी नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के खाबदह पंचायत के वार्ड संख्या 04 जोगीपुर निवासी शिलानाथ मंडल के पुत्र मुकेश मंडल के साथ 2015 में हुई थी। शादी होने के बाद पहली बेटी को दो बच्चे भी हुए लेकिन शादी के बाद सकलदेव मंडल की दूसरी पुत्री पल्लवी कुमारी अपने जीजा के साथ घर पर रहने लगी थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और 2023 में दामाद ने अपनी साली के साथ भाग कर शादी कर ली और जम्मू कश्मीर में रहने लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.