कौशाम्बी, जुलाई 18 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना के असाढ़ा में नलकूप में ताला लगाने गई महिला को उसकी बड़ी बहन ने पति और बेटे के साथ मिलकर पिटाई की। महिला ने बड़ी बहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्तफापुर (कोरांव) की मनोरमा देवी न पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका मायका असाढ़ा है। वह दो बहनें हैं। उसके पिता सुंदरलाल ने दोनों बहनों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था। उसने अपने हिस्से की जमीन पर तीन साल पहले नलकूप लगवाया था। आरोप है कि उसकी बड़ी बहन धिरजा देवी पत्नी देशराज मायके में ही रहती थी। नलकूप की देखरेख भी वही करती थी। सात मई को उसने पिता को झांसा देकर पूरी जमीन का दान अपने नाम करवा लिया। जानकारी हुई तो वह असाढ़ा पहुंची। अपने नलकूप पर ताला लगाने का प्रयास किया तो बड़ी बहन के पति द...