सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- सहारनपुर। पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता आत्महत्या करने के लिए पूर्वी यमुनानहर पर पहुंच गई। समय रहते थाना कुतुबशेर की मिशन शक्ति टीम ने महिला को बचा लिया। इसके बाद समझा बुझाकर परिजनों को मौके पर बुला सुपुर्द कर दिया। थाना सरसावा के गांव बुढ़डा निवासी सीमा पत्नी विक्की का परिजनों से विवाद हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि महिला मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर में कूदने जा रही है। इसके बाद मिशन शक्ति पुलिस टीम में शामिल महिला उप निरीक्षक श्वेता शर्मा, महिला हेड कांस्टेबल मोंटी रानी व प्रीति मौके पर पहुंची और सीमा को बचा लिया। थाना कुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.