जमुई, मार्च 20 -- चकाई, निज प्रतिनिधि चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटवे पंचायत के सोनेया इलाके के गादी धनवे पहाड़ी के समीप से गिरफ्तार दोनों बदमाश बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। दोनों बदमाशों को सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद्रमंडीह थाना की पुलिस गश्ती टीम ने देसी कट्टा एवं गोली समेत गिरफ्तार कर किसी घटना को अंजाम देने की योजना को विफल कर दिया। इस मामले में चंद्रमंडीह थाने में पीसी आयोजित कर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि चंद्रमंडीह थाना पुलिस को थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनेया के गादी धनवे पहाड़ी के पास कुछ हथियार बंद बदमाशों के किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटने की सूचना मिली थी। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई तथा पुलिस गश्ती दल को छापेमारी के लिए मौके पर भेजा। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.