समस्तीपुर, अगस्त 15 -- समस्तीपुर, कासं। भाजपा के तत्वावधान में बुधवार को विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया गया। कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अखंड भारत से पाकिस्तान का विभाजन करना एक बहुत बड़ी गलती थी। इस विभाजन का दंश भारत के लाखों हिंदुओं को झेलना पड़ा था। मौके पर एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, संजीव साह, बैधनाथ सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, राम सुमिरन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, प्रो विजय शर्मा, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, प्रो. शील कुमार राय, कैप्टन कमलेश सहनी, शशिकांत आनंद, सुरेश राय, जयकृष्ण झा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। इसके बाद कर्पूरी सभागार से तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर के द्वारा उत्तरी ...