जमशेदपुर, जनवरी 16 -- पटमदा। बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी गांव के लोगों ने गुरुवार को आख्यान यात्रा पर हर साल की भांति इस साल भी जाहेरस्थान में गुसाईं देवता की पूजा करते हुए गांव की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। पुजारी लंबोदर कुंभकार एवं सहयोगी बनमाली कुंभकार, अजित कुंभकार व भीम कुंभकार ने पूजा कराई। पूर्व में की गई मन्नतें पूरी होने पर ग्रामीणों ने मुर्गी, कबूतर व लड्डू का भोग चढ़ाया। गांव के समाजसेवी संजय कुंभकार ने बताया कि जाहेरस्थान में साल में दो बार पूजा की जाती है। इसमें 200 परिवारों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि देर शाम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि महतो, संजय कुंभकार, कमल महतो, लेलु महतो व अदालत महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.