बागपत, जनवरी 8 -- खेकड़ा। बडागांव की पावन धरा पर गुरूवार को अर्ह विद्या तीर्थ धाम में एक साथ 24 जिनालयों को शिलान्यास हुआ। दिन भर वातावरण णमोकार मंत्र से गुंजायमान रहा। जैन धर्म के इतिहास में गुरूवार को ऐतिहासिक पल रहा। अर्ह विद्या तीर्थ श्री भक्तामर तीर्थ दिगम्बर जैन मंदिर में अकृत्रिम कृत्रिम जिनालय परियोजना के अंतर्गत एक साथ 24 जिनालयों के भव्य शिलान्यास हुआ। समाज के लोगों के अनुसार यह प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के जैन इतिहास में एक अनूठा अध्याय जुड गया। मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में विधिविधान से शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिलान्यास से पूर्व स्थल पर विधिवत पूजन अर्चना मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कार्यक्रम स्थल पर साधु संतों और श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई। मिट्टी में गड्ढे के भीतर...