बागपत, अक्टूबर 7 -- बागपत से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ागांव के पास बने कट पर इंटरचेंज बनाए जाने को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। विभागीय अधिकारियों की मानें, तो इंटरचेंज निर्माण के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है। दीपावली के बाद इंटरचेंज का निर्माण शुरू होगा। दरअसल, सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने इंटरचेंज निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इंटरचेंज निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। बागपत से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है। वर्ष 2021-2022 में तत्कालीन सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने ईपीई पर बड़ागांव में टोल बनाए जाने की मांग की थी। जिसे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने स्वीकृत कर लिया था। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.