आरा, जून 17 -- -विधायक राघवेंद्र प्रताप ने इस संबंध में डीएम से बात की बड़हरा, संवाद सूत्र । भोजपुर के बड़हरा प्रखंड मुख्यालय के पास खाली पड़ी जमीन पर डिग्री कॉलेज का निर्माण हो सकता है। बड़हरा के भाजपा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीएम तनय सुल्तानिया से बड़हरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए बात हुई। डीएम को बताया कि बड़हरा पुराने प्रखंड कार्यालय का बहुत बड़ा भूखंड खाली पड़ा है। बड़हरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। वहां डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आरा जाना पड़ता है। विधायक ने बताया कि डीएम ने अपनी सहमति देते हुए यथाशीघ्र सीओ से जांच करवाकर सरकार को प्रस्ताव भेजने की सहमति दी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह, धनंजय तिवारी, मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.