घाटशिला, सितम्बर 9 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा भाजपा पार्टी के बड़शोल मंडल के पूर्व अध्यक्ष आशीष महापात्र ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया है। इस कदम को क्षेत्र में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। आशीष महापात्र बड़शोल में भाजपा के एक सक्रिय और कद्दावर नेता थे। उन्होंने एक समारोह में विधायक समीर कुमार महंती की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और राज्य के विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने सिद्धांतों से भटक गई है और जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है। उनके झामुमो में शामिल होने से बड़शोल और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। झामुमो के नेताओं ने आशीष महापात्र का पार्टी में स्वागत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.