गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत प्रखंड कार्यालय बड़गड़ में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक अमित तिवारी को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। अमित पर आरोप है कि उनके द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर अन्य व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक कटाक्ष सहित पोस्ट किए गए समाचार पत्र के कतरन को शेयर किया गया था। उसमें सरकार की आलोचना प्रदर्शित हो रही थी। मामले को लेकर डीसी दिनेश कुमार यादव ने स्पस्टीकरण की मांग की थी। बड़गड़ बीडीओ के माध्यम से अमित तिवारी ने स्पस्टीकरण का जवाब दिया था। उसे असंतोषजनक पाए जाने पर निलंबन संबंधी कार्रवाई की गई। इस संबंध में डीसी ने कहा कि किसी भी सरकारी सेवक द्वारा सरकार की आलोचना करना झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। यह आचरण अशोभनीय और कर्तव्य के प्रति निष्ठा की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.