बोकारो, फरवरी 18 -- प्रखंड अंतर्गत बड़की चिदरी पंचायत के नवडण्डा और डंडरा गांव के बीच हाल ही में बने पुल के संपर्क पथ की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। यह पुल निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, बोकारो द्वारा कराया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क पथ का कालीकरण बेहद घटिया स्तर का है। स्थानीय ग्रामीण लालमोहन सिंह भोगता सहित अन्य ने बताया कि सड़क की परत पैर से रगड़ने मात्र से उखड़ जा रही है। निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क की यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र सुदूरवर्ती होने के कारण अधिकारी नियमित निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचते, जिसका लाभ उठाकर संवेदक जैसे-तैसे कार्य पूरा कर निकल जाते हैं। बता दें कि यह इलाका पूर्व में उग्रवाद प्रभावित रहा है और यहां विकास कार्य बड़ी मुश्किल से हो पा रहे हैं। ऐसे म...