हजारीबाग, जुलाई 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि प्रखंड में हाथियों का झुंड द्वारा विगत बीस दिनों से कहर जारी हैं। प्रखंड के चंदौल पंचायत के लकुरा व सांढ़ पंचायत के होरम,मोहड़रवा गांव में बीती रात हाथियों के झुंड ने ललन महतो के राशन की दुकान व चंदौल पंचायत के पूर्व मुखिया बिंदिया देवी पति रामचंद्र गंझू उर्फ रामू के पाही घर को तोड़ दिया। इसके अलावा सुधाकर महतो ,यशवंत महतो ,प्रहलाद कुमार, सतीश कुमार ,मुकेश कुमार ,नंदलाल महतो ,दिलीप महतो सहित अन्य किसानों का फसल, बड़कागांव कृषि फार्म में लगे सोलर प्लेट को नष्ट किया।बताते चले की बीते 20 दिनों से हाथियों की झुंड बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांव में जमकर उत्पाद मचा रहे हैं। किसानों के फसलों को तहस-नहस एवं बोरिंग एवं सोलर प्लेट को अपने पैरों से नुकसान पहुंचा।मौके पर उपप्रमुख बचनदेव कुमार,सांढ़ पंचायत के प...