हजारीबाग, जनवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि इन दिनों झारखण्ड में पड़ रही कड़ाके की ठंड और जारी शीतलहरी के मद्देनजर बच्चों की सेहत और सुरक्षा की दृष्टि से सरकार ने सूबे के सभी सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों को 08 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया था। जारी ठंड को देखते हुए हजारीबाग उपायुक्त ने भीषण ठंड व शीतलहरी के मद्देनज़र 9 जनवरी को कक्षा केजी से बारहवीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि मौसम विज्ञान केन्द्र,रांची द्वारा जारी विशेष बुलेटिन में राज्य में भारी ठंड एवं शीतलहरी की चेतावनी दी गई है। उक्त चेतावनी के आलोक में आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत हजारीबाग जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से बारहवीं तक की सभी कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 09 जनवरी तक पूर्णतः स्थगित रहेगा...