सीवान, फरवरी 21 -- सीवान, हिप्र। जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत बड़कागांव स्थित उमाशंकर सिंह भवन में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित आगंतुकों ने महाराज के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और अगरबत्ती जलाकर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिवाजी महाराज के जीवन को केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि संकल्प का प्रतीक बताया। संस्थापक जितेंद्र सिंह पटेल ने उनके गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में जन्मे शिवाजी ने बाल्यकाल में ही राजमाता जीजाबाई के संस्कारों से अन्याय के विरुद्ध लड़ना सीखा था। किसानों की सुरक्षा और महिला सम्मान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। इस मौके पर कमलेश सिंह पटेल, उमेश सिंह पटेल, अवधेश सिंह, बच्चा सिंह पटेल, बुलेट सिंह, हरेंद्र...