लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- खीरी टाउन। बज़्म फ़रोगे अदब की जानिब से हर महीने होने वाला तरही मुशायरा सम्पन्न हुआ। मुशायरे की सदारत बज़्म के सदर आमिर रज़ा और निज़ामत एहराज अरमान ने की। मदरसा सुल्ताने हिंद में आयोजित 18 वें तरही मुशायरे का आग़ाज़ नात पाक से सैफुल इस्लाम ने किया। मुशायरे में नफीस वारसी,एहराज अरमान,सलमान रिजवी,फ़राज़ अहमद, मंसूर मेहवार, आमिर रज़ा, उमर हनीफ, आसिफ अंसारी, अय्यूब अंसारी, हसन अंसारी आदि ने अपने कलाम पेश किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...