नई दिल्ली, फरवरी 14 -- लाइफ पार्टनर चुनते समय दिमाग में कई सारे बातें आती हैं। खासतौर पर जब आप ब्वॉयफ्रेंड या होने वाले हसबैंड में खूबियां खोजती हैं तो फाइनेंशियल मजबूत होने के साथ ही बंदे के इमोशनल लेवल का टेस्ट लेना भी जरूरी है। अगर आपका पार्टनर इन 7 तरीकों से बिहेव करता है तो समझ जाएं को इमोशनली काफी मेच्योर है। और, इस तरह के इंसान के साथ लाइफ बिताना एक बेहतर डिसीजन हो सकता है।अपनी फीलिंग को सही नाम के साथ जाहिर करना जब आपका पार्टनर आपसे नाराज होगा, गुस्सा होगा, निराश होगा तो इन फीलिंग्स को खुलकर बताएगा ना कि आपके ऊपर इनडायरेक्ट कमेंट पास करेगा। अपनी फीलिंग्स स्पष्ट तरीके से शेयर करने की वजह से आप आसानी से अपनी बात को क्लियर तरीके से बता सकेंगी। ना कि हर वक्त अपनी बातों की सफाई देती रहेंगी। लड़कों में इस तरह की इमोशनल मेच्योरिटी लाइफ म...