देवरिया, फरवरी 5 -- लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम बीआरसी परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन-हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका के निपुण बच्चों,शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि अमित कुमार सिंह बबलू ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में भी बेहद योग्य और समर्पित शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में नामांकित कराने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तीन से छह वर्ष के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा की प्रारंभिक नींव रखते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख जिम्मेदारी बच्चों को गणना, अक्षर पहचान और अंक पहचान सिखाना है।कार्यक्र...