गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा। जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए ब्लॉक स्तर पर भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी कंपनी के भर्ती अधिकारी करुणाकर त्रिपाठी ने दी। भर्ती प्रक्रिया 9 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से सभी विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक भर्ती शिविर लगाए जाएंगे। सुरक्षा सैनिक पद हेतु अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित है। वहीं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए 12वीं पास, आयु 21 से 40 वर्ष एवं न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट एवं आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.