बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- ब्लाक सभागार में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत ब्लाक स्तरीय सुरक्षा समिति का गठन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने करते हुए कहा कि जंगल सिर्फ प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। इसलिए प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी है कि वह वनाग्नि रोकथाम में सहयोग करें । वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वन विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों से संवाद कर रहा है। प्रत्येक गांव में वनाग्नि से बचाव के तरीकों, शुरुआती उपायों तथा सतर्कता की जानकारी दी जा रही है। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद्र लोहनी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को वन सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया जा रहा...