विकासनगर, फरवरी 4 -- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राइंका सेलाकुई के आदित्य नेगी और माही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा और क्विज परीक्षा में विज्ञान और गणित के प्रश्नों को पूछा गया। जिसमें पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई के आदित्य नेगी और माही गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के अनिकेत और सना ने द्वितीय स्थान और राजकीय हाई स्कूल बनियावाला के वीर और अंशिका राणा नेतृत्व स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस...