कानपुर, दिसम्बर 5 -- संदलपुर कस्बे में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय अविष्कार क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खानपुर,डिलवल,भंदेमऊ, धर्मपुर,फरीदपुर निटर्रा,उरसान,पिंडार्थू,कसोलर,पलहनापुर,संदलपुर, हथूमा न्याय पंचायत के 186 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आराध्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कसोलर,प्रांजुल संविलियन माध्यमिक विद्यालय खालागांव,आदित्य पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकही,विनय प्रताप पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैपलापुर,रौनक बाबू पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमौरा सामूहिक रूप से विजेता रहे। विजेता प्रतिभागियों को जिले के लिए तैयार किया गया। बीईओ अशोक सिंह ने कहाकि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान भारत सरकार का एक बेहद उपयोगी कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य स्कूलों में विज्ञान और गणित को बढ़...