संभल, फरवरी 10 -- बबराला स्थित बाबूराम सिंह भायसिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को खेल मैदान में गुन्नौर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) एम.एल. पटेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी सशक्त माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। सभी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगता के तहत आयोजित 50 मीटर दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.