बुलंदशहर, नवम्बर 8 -- नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल एवं बीईओ राजलक्ष्मी पांडेय ने किया। बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अब खेल भी जरूरी हैं। शिक्षक बच्चों को स्कूलों में खेलों में जरूर प्रतिभाग कराएं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए मेधावियों को सरकारी नौकरी दे रही है। संचालन ब्लॉक पीटीआई सतीश, शशि राठी ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुप्ता, विवेक भारद्वाज व राम कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...