आगरा, नवम्बर 30 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिाता में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की घोषणा की। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय सिढ़पुरा की फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरगातीपुर की प्रांशी द्वितीय स्थान पर रही। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय डिलौरी की संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एबीएसए सुरेंद्र सिंह अहिरवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना ही वास्तविक सफलता की ओर पहला कदम है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.