बाराबंकी, दिसम्बर 27 -- बाराबंकी। विकास खंड बंकी में ब्लॉक स्तरीय कविता, कहानी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी बंकी चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में 9 न्याय पंचायतों से चयनित 54 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कविता प्रतियोगिता कक्षा 1 से 3 में प्राथमिक विद्यालय पूरे जरुआ की कक्षा 3 की छात्रा श्रद्धा ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय सराय अकबराबाद की कक्षा 2 की सौम्या ने द्वितीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय बनवा की कक्षा 2 की उमेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कहानी प्रतियोगिता कक्षा 4 से 5 में प्राथमिक विद्यालय बनवा की कक्षा 5 की नसरा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय भोजपुरी गढ़ी की कक्षा 5 की मिष्ठी द्वितीय एवं कंपोजिट विद्यालय संदौली उमापुर की कक्षा 5 की ...