हाथरस, जनवरी 22 -- सादाबाद: आज बुधवार को ब्लॉक सादाबाद सभागार में पंचायती राज विभाग की मंडलीय प्रशिक्षकों की टीम द्वारा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एवं आमजनों को डिजिटल लिटरेसी विषयक दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में डिजिटल सेवाओं के उपयोग, ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी एवं तकनीकी जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक विष्णु पचौरी एवं सुमन कुमारी ने उपस्थित प्रतिभागियों को डिजिटल कार्यप्रणाली की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य सहित सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकिशन सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.