सीतापुर, दिसम्बर 15 -- मिश्रिख। ब्लॉक सभागार में बीडीओ सुनील की अगुवाई में सोमवार को ब्लॉक की स्वास्थ्य सखियों की बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने क्षेत्र के सभी 70 वर्ष के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाने, टीकाकरण कराने गर्भवती और धात्री महिलाओं एवं बच्चों को आगनबाड़ी केन्द्र की लाभपरक योजनाओं से लाभान्वित कराने की बात कहीं। इस सभी विषय की समीक्षा भी की गयी। ब्लॉक में 43 स्वास्थ्य सखियां हैं जिनका मुख्य काम स्वयं सहायता समूह को स्वास्थ्य से जोड़ना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...