गाजीपुर, फरवरी 15 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उसिया हाल्ट के डाउन लाइन पर रेल पथ अभियंत्रण विभाग की ओर से बीसीएम मशीन से रेल पटरी और स्लीपर की गिट्टी पैकिंग का कार्य किया गया। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक डॉउन लाइन पर करीब डेढ़ घंटे का ब्लॉक लगाया गया, जिसके कारण लगभग एक घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। तेज धूप में दोपहिया वाहनों सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। फाटक खुलते ही जाम से राहत मिली। ब्लॉक के कारण डॉउन रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा, जिससे स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के इंतजार में खड़े नजर आए। दोपहर 2:30 बजे काशन समाप्त होने के बाद ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सका। रेलवे अधिकारियों के अनुस...