गोंडा, फरवरी 4 -- तरबगंज। विकासखंड में बुधवार को डीडीओ सुशील कमार ने विकास खंड के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें स्थापना, एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी, मनरेगा समेत विभिन्न पटल शामिल है। स्थापना पटल को लेकर नाराजगी करते हुए डीडीओ ने सुधार की हिदायत भी दी है। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि किसी भी पटल पर कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रवि गुप्ता समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.