शाहजहांपुर, मार्च 25 -- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत विकास खंड सिंधौली सभागार में पंचायत इंडेक्स सुचकांक औऱ सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ब्लाक में प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्षेत्र के प्रधानों, सहायक विकास अधिकारी औऱ ग्राम पंचायत अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रशिक्षण देने आये राज्य प्रशिक्षक मुकेश दीक्षित, शिवानी वर्मा ने पीडीआई एवं एलएसडीजी के लिए सुशासित ग्राम पंचायत एवं आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा विषय पर प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवालय शर्मा सहित कई प्रधान, सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सचिव प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.