मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- जानसठ। कस्बे की उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा में सोमवार को मतदाता सूची चस्पा कर दी गई। मंगलवार को ब्लॉक में संभावित प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद कर जमा करेंगे। शाखा के प्रबंधक रामबाबू ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधियों का चुनाव 27 जनवरी को होना है। सोमवार को शाखा में मतदाता सूची का प्रकाशन कर लिस्ट चस्पा की गई थी। उन्होंने बताया कि बैंक प्रतिनिधियों के चुनाव में 4 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मंगलवार को चुनाव के लिए प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद कर इसी दिन जमा करेंगे। आगामी 27 जनवरी को ब्लॉक परिसर में मतदान होगा। उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.