कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर से ब्लॉक मुख्यालय गेट के बाहर हाइवे किनारे रखे खोखों को प्रभावी कार्रवाई करते हुए हटवा दिया। हालांकि इससे पूर्व भी खोखे हटवाए गए थे, लेकिन बाद में पुन: रख लिए गए। शिकायत के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। जीटी रोड हाइवे किनारे ब्लॉक मुख्यालय के बाहर बाउंड्री से सटे तमाम खोखे रखे थे। सपा नेता संतोष गुप्ता ने इन खोखों को हटवाने के लिए शासन और प्रशासन को शिकायतीपत्र भेजे थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिछले दिनों खोखे हटवाए गए थे। कुछ दिन तक तो मामला शांत पड़ा रहा। फिर इसके बाद पुन: खोखे रख लिए गए। शिकायत के बाद एक बार फिर स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया। गुरुवार की शाम उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के ...