संभल, फरवरी 21 -- विकास खंड बनियाखेड़ा के गांव अकरौली में इन दिनों गंदगी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। गांव की अधिकांश नालियां चोक पड़ी हैं, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी ठप हो गई है। सड़कों पर कीचड़ और दुर्गंध के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गंदा पानी घरों के सामने जमा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। बताया गया है कि गांव में दो सफाईकर्मी तैनात हैं, लेकिन वे अधिकतर अनुपस्थित रहते हैं। सफाई व्यवस्था की निगरानी न होने से स्थिति और बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेक...