कौशाम्बी, फरवरी 3 -- नेवादा विकास खंड क्षेत्र के इमली गांव में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने भ्रमण कर गोटा पासी के घर से लेकर मेन नाला तक नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने कहा कि गांव की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क व नाली निर्माण कार्य होने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे आवागमन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.