जौनपुर, जनवरी 21 -- सुजानगंज। ब्लॉक प्रमुख सुजानगंज ऊषा शुक्ल की सासू मां 75 वर्षीय सावित्री देवी का सोमवार की शाम मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें ब्लड कैंसर की बीमारी थी और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके ज्येष्ठ पुत्र श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा उसके बाद ख़ुशमौल बेलवार गांव स्थित पैतृक निवास पर आकर अन्य क्रिया कर्म किया जाएगा। सावित्री देवी के निधन की सूचना मिलते ही लोगों ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त किया। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रमुख मुंगरा बादशाहपुर सत्येंद्र सिंह सहित तमाम लोगों ने फोन कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...