बुलंदशहर, फरवरी 5 -- बुलंदशहर। ऊंचागांव ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के धरने के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। ब्लॉक प्रमुख के भतीजे ने मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समर्थकों संग मुकदमा दर्ज कराने को देर शाम तक थाने पर डटे रहे। हाथापाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो पुष्टि नहीं करता। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत राजेश राघव के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने और आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक पर धरना शुरू किया था। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.