रुद्रपुर, अगस्त 9 -- गदरपुर। क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने वाले सदस्य पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने फर्जी मार्कशीट होने का आरोप लगाया है। बताया अब वह ब्लॉक प्रमुख पद का दावेदार है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा का आरोप है कि उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में जो हाई स्कूल का प्रमाण पत्र लगाया है वह फर्जी है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी से धोखाधड़ी व फर्जीवाड़े को लेकर शिकायत की। इस दौरान गदरपुर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार मिंटू, मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना, राजेश गुंबर मिनी, मुनी भुसरी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.