हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, ग्राम प्रधान मनीष भट्ट व भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने सोमवार को कमलुआगांजा मेहता में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। विकास भगत ने क्षेत्र से जुड़ी बिजली, पेयजल, सड़क सहित अन्य जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लिया। विभागीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा। इस मौके पर मनीष आर्य, तेज सिंह भंडारी, बहादुर नेगी, हरपाल खोलिया, खड़ायत, योगेश पालीवाल, राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.