शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- बंडा ब्लॉक कार्यालय परिसर में ग्राम प्रधान के साथ मारपीट और सरकारी कागजात फाड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नहिरोला बुजुर्ग गांव के ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह बंडा ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत के कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान गांव निवासी लव त्रिपाठी वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। आरोप है कि बातचीत के दौरान लव त्रिपाठी ने प्रधान का गिरेबान पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। उस समय प्रधान के हाथ में मनरेगा से संबंधित फाइल थी, जिसे आरोपी ने फाड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.