संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बेलहर ब्लाक क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। किसानों का कहना है कि मौका मिलते ही आवारा पशुओं का झुंड खेतों में घुसकर गेहूं, सरसों और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। वहीं उनको पकड़ने के लिए ब्लाक में खरीदा गया कैटल कैचर वाहन धूल फांक रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लोहरौली, औरहिया मंझरिया, भेलाखर्ग कला, कैथवलिया, बभनी सभी गांवों में गौशाला का निर्माण तो कराया गया, लेकिन वह वर्तमान में बंद पड़े हैं। आवारा पशु सुरसा चमन जोत जंगल में अपना बसेरा बनाए हुए हैं। समय मिलते दर्जनों गांवों के किसानों की फसलों को प्रभावित कर रहे हैं। दूसरी ओर आवारा पशुओं को पकड़ कर ले जाने के लिए लगभग 8 लाख ...