काशीपुर, जुलाई 27 -- काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विकास खंड के 141 बूथों पर कुल 705 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। रविवार को फल-सब्जी मंडी समिति परिसर में स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटियों व मतदान सामग्री की गणना की गई। सुबह सात बजे पोलिंग पार्टियां समिति परिसर में पहुंचना शुरू हो गई थी। जहां से उन्हें मतदान पेटी व मतदान सामग्री देकर उनके पोलिंग बूथों पर सुरक्षा कर्मियों के साथ रवाना किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.