सहारनपुर, जनवरी 29 -- गुरुवार को रुड़की और लक्सर के बीच दोसनी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सुबह 08:10 बजे से 12:10 बजे तक रेलवे ब्लॉक लिया गया, जिससे कई ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन संख्या 15652 लोहित एक्सप्रेस का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 06:40 बजे था, लेकिन यह ट्रेन करीब पांच घंटे 18 मिनट की देरी से 11:58 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 12017 देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 09:50 बजे के बजाय एक घंटे 28 मिनट की देरी से 11:18 बजे सहारनपुर पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14673 शहीद एक्सप्रेस भी निर्धारित समय 10:10 बजे की बजाय करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। लंबी देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार क...