बरेली, जनवरी 6 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । जंक्शन डाउन लाइन पर ब्लॉक रहने के चलते ट्रेनों को रेल यार्ड में रोका गया। हालांकि ट्रेनों को कॉशन मेमो देकर निकाली गईं। काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को यार्ड में अधिक देर रोकना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशान हुए। यात्री ठंड में ट्रेन से उतरकर अलाव जलाकर तापने लगे, तभी कुछ देर में ही ट्रेनों को निकलवा दिया गया। शाम को 3:50 बजे ब्लॉक खुला तब ट्रेनों ने रफ्तार भरी। कुछ ट्रेनें ही प्रभावित हुईं। रेलवे के अनुसार, जंक्शन डाउन लाइन पर मंगलवार को ख्रराबी आ गई थी। जिसकी वजह से ऑपरेटिंग एंड इंजीनियरिंग विभाग को 1:35 से 3:50 बजे तक सवा दो घंटे का ब्लॉक लेना पड़ा। ट्रैक का मेंटिनेंस कार्य किया गया। इस बीच 15044 काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन को बरेली सिटी और जंक्शन के बीच रोक दिया। कुछ ट्रेनों को कॉ...