बरेली, नवम्बर 23 -- ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। छोटे-छोटे ब्लॉक के चलते ट्रेनों की रफ्तार बिगड़ी हुई है। 6-6 घंटा तक देरी से ट्रेनें पहुंचीं। सुबह तड़के वाली शाम को पहुंची। खासकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। रेलवे के अनुसार, 04830 जोधपुर स्पेशल पांच घंटा, 04015 आनंदविहार स्पेशल चार घंटा, 04530 चंडीगढ़ स्पेशल डेढ़ घंटा, 03311 चंडीगढ़ एसी स्पेशल एक घंटा, 04313 योगनगरी स्पेशल 6 घंटा, 12327 दून-हावड़ा उपासना सुपरफास्ट पांच घंटा,03224 राजगीर स्पेशल दो घंटा, 13152 सियालदाह एक घंटा विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रात तक 99 टिकट कैंसिल हुये। अब कोहरा भी ट्रेनों की रफ्तार में बाधा बनेगा। ट्रेनें अधिक लेट होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...