सहारनपुर, फरवरी 19 -- हिंडन केबिन यार्ड में ट्रैक के मरम्मत एवं विकास कार्य के चलते 20 और 21 फरवरी को रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के मार्ग व समय में परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को टपरी से बलियाखेड़ी के बीच रूट डायवर्ट कर संचालित किया जाएगा। वहीं 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को रिशेड्यूल कर चलाया जाएगा। यह ट्रेन ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय दोपहर 12:45 बजे के स्थान पर दोपहर 02:25 बजे रवाना होगी। इसी तरह 12053 हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस भी रिशेड्यूल रहेगी। ट्रेन का प्रस्थान समय हरिद्वार से दोपहर 02:45 बजे के बजाय दोपहर 04:25 बजे होगा। इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनों पर भी असर पड़ेगा। 54342 देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 20, 21 और 22 फरवरी को द...